Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में मई महीने की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, अब मौसम में आएगा बदलाव

May 14, 2025

हिमाचल में मई महीने की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, अब मौसम में आएगा बदलाव

हिमाचल प्रदेश में मई (May )महीने की शुरुआत से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राज्य में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे सूखे की आशंका खत्म हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर तेज धूप देखने को मिलेगी। इसके चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते डेढ़ हफ्ते से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। इससे मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में गर्मी का असर न के बराबर रहा। लेकिन अब तापमान बढ़ने से पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा।

प्रदेश में 1 से 12 मई तक औसतन 26.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सिरमौर और बिलासपुर जिलों में तो बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सिरमौर में सामान्य से 355 फीसदी ज्यादा यानी 78.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसतन यहां सिर्फ 17.3 मिमी बारिश होती है। वहीं, बिलासपुर में 241 फीसदी अधिक वर्षा हुई और 47.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मनाली में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 18.4 डिग्री दर्ज किया गया है। केलांग में यह 14.2 डिग्री (4 डिग्री कम), भुंतर में 28.8 डिग्री (2.1) डिग्री कम और कल्पा में 18.8 डिग्री (1.5 डिग्री कम) रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें