Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold- Silver Rates Today: निवेशकों के लिए बड़ी खबर… सोने के दाम में फिर आई गिरावट, पढ़े खबर

May 14, 2025

Gold- Silver Rates Today: निवेशकों के लिए बड़ी खबर… सोने के दाम में फिर आई गिरावट, पढ़े खबर

Gold- Silver Rates Today: नेशनल डेस्क: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 560 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। ताज़ा रेट के अनुसार अब 10 ग्राम शुद्ध सोना 96,700 रुपये पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बीते तीन दिनों में सोना कुल 3,000 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। मंगलवार को हल्की तेजी के बाद उम्मीद की जा रही थी कि गिरावट थमेगी, लेकिन बुधवार सुबह एक बार फिर निवेशकों को निराशा हाथ लगी।

-गिरावट की वजह क्या है

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव में आई नरमी को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है। अमेरिका द्वारा चीन से आयातित उत्पादों पर प्रस्तावित टैक्स में 10 दिन की ढील देने के फैसले ने वैश्विक बाज़ारों में राहत का माहौल बनाया है। इस स्थिरता के चलते निवेशकों ने सोने से पैसा निकालकर स्टॉक मार्केट जैसे जोखिम वाले लेकिन आकर्षक रिटर्न वाले विकल्पों की ओर रुख किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता कम होती है, तो लोग सोने जैसे सेफ-हेवन में निवेश करना कम कर देते हैं।

-भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर-रुपया विनिमय दर, सरकारी टैक्स और मांग-आपूर्ति जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है। त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आना आम है। वहीं वैश्विक परिस्थितियों में बदलाव इसका सीधा असर भाव पर डालते हैं।

-निवेशकों के लिए सलाह

वर्तमान माहौल में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है। दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह गिरावट एक मौका हो सकती है, लेकिन अल्पकालिक निवेशक सतर्क रहें।

-चांदी बनी स्थिर

वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। बुधवार को एक किलो चांदी का रेट 97,900 रुपये पर स्थिर बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से चांदी की कीमत में स्थिरता बनी हुई है, जो निवेशकों के लिए राहत की बात हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें