Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ दर बदलने की घोषणा की

May 14, 2025

चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ दर बदलने की घोषणा की

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राज्य परिषद के कस्टम्स टैरिफ कमीशन ने 14 मई को विज्ञप्ति जारी कर 14 मई को 12 बजकर 1 मिनट से आयातित अमेरिकी वस्तुओं पर अतिरिक्त टैरिफ दर बदलने की घोषणा की। विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिकी वस्तुओं पर लगायी गयी अतिरिक्त टैरिफ की दर 34 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक घटायी जाएगी। 90 दिनों के अंदर अस्थाई तौर पर अमेरिका के प्रति 24 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ दर स्थगित की जाएगी।

इसके अलावा 2 अप्रैल के बाद अमेरिकी अतिरिक्त टैरिफ के प्रति अन्य गैर टैरिफ जवाबी कार्रवाइयां फिलहाल अन्य चीनी विभागों से भी स्थगित या रदद् की जाएंगी। उधर पूर्वी अमेरिका के समयानुसार 12 मई को अमेरिका ने प्रशासनिक आदेश जारी कर 14 मई को 1 मिनट से चीन के प्रति अतिरिक्त टैरिफ बदलने की घोषणा की थी।

माना जा रहा है कि चीन और अमेरिका द्वारा बड़े पैमाने तौर पर द्विपक्षीय टैरिफ घटाना दोनों देशों के उत्पादकों और उपभोक्ताओं की प्रतीक्षा के अनुरूप है और दोनों देशों की आर्थिक व व्यापारिक आवाजाही तथा वैश्विक अर्थव्वस्था के लिए लाभदायक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)       

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें