Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली ने फ्रेजर-मक्गर्क की जगह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ को टीम में किया शामिल

May 15, 2025

दिल्ली ने फ्रेजर-मक्गर्क की जगह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ को टीम में किया शामिल

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मक्गर्क के कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष मैचों के लिए वापस आने से इंकार करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बंगलादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को छह करोड़ रूपये की अनुबंध राशि पर टीम में शामिल किया है।

आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को बीमारी या चोट लग जाती है और यह टीम के 12वें मैच से पहले होता है तो टीम दूसरे खिलाड़ी को ले सकती है। लेकिन इस बार लीग के स्थागित होने के बाद इसे फिर से शुरु किये जाने को लेकर नियमों में बदलाव के तहत सीजन के शेष हिस्से के लिए फ्रैचाइजी को अस्थायी रूप से दूसरे खिलाड़ी को टीम में लेने की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें: Himachal: हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क का मुद्दा संसद में गूंजा, MP सिकंदर ने उठाया मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें