Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रेन में छोड़ा जा रहा था केमिकल का पानी, CM फ्लाइंग ने 2 टैंकर पकड़े व फैक्ट्री मालिकों को शोकॉज नोटिस भेजे

May 15, 2025

ड्रेन में छोड़ा जा रहा था केमिकल का पानी, CM फ्लाइंग ने 2 टैंकर पकड़े व फैक्ट्री मालिकों को शोकॉज नोटिस भेजे

बापौली: थाना क्षेत्र के गांव कुराड़ में औद्योगिक ईकाईयों के मालिकों द्वारा केमिकल युक्त पानी ड्रेन में डलवाए जाने पर सीएम फ्लाइंग ने एक्शन लिया है। रात के समय में ड्रेन में केमिकल युक्त पानी डालते वक्त सीएम फ्लाइंग टीम ने रेड की है। जहां टीम ने दो टैंकरों को मौके पर पकड़ा। साथ ही उनके मालिकों से भी जानकारी जुटाई है। आज फैक्ट्री मालिकों को शोकॉज नोटिस दिए जाएंगे। पानीपत और करनाल की संयुक्त सीएम फ्लाइंग टीम ने प्रदूषण विभाग और पुलिस टीम के साथ बीती बुधवार की देर रात बापौली के गांव कुराड़ में ये कार्रवाई की है। जहां टीम ने गांव जलालपुर के पास बुल इंडिया नाटे फैब फैक्ट्री में चेकिंग की। चेकिंग के समय करीब समय 9 बजे रात उक्त फैक्ट्री से एक ट्रैक्टर-टैंकर बाहर निकला।

जिसे कुछ दूरी पर जलालपुर की तरफ रोककर चेक किया गया। टैंकर में लाल डाई युक्त पानी भरा मिला। पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी पहचान राहुल निवासी हुसनपुर कला, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। जिसे टीम द्वारा ट्रैक्टर के कागजात पेश करने के बारे में कहा गया। राहुल द्वारा बताया कि वह रोजाना बुल इंडिया नाटे फैब से डाई युक्त लाल पानी भर कर छाजपुर के साथ नाला में डाल देता है। टीम द्वारा फैक्ट्री में प्लॉट के पास खड़े टैक्टर-ट्रैकर को चेक किया गया। जिसमें भी केमिकल युक्त पानी भरा मिला। मौके पर विकास गुप्ता निवासी अंसल सुशांत सिटी मिला। जिसने बताया कि यह फैक्ट्री अंकित गर्ग निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व सतप्रकाश निवासी अंसल की पार्टनरशिप में है। दोनों ट्रैक्टरों ने टीम ने केमिकल युक्त पानी का सैंपल लिया। फैक्ट्री मालिकों को आज शोकॉज नोटिस दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रंग लाई Raghav Chadha की मेहनत, ‘उड़ान यात्री कैफे’ पर मिल रही 10 रुपये की चाय और 20 का समोसा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें