
चंडीगढ़: वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज एक अनूठी पहल करते हुए विभाग के अधिकारियों को शहरी वानिकी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में ऊंचे पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को ट्री गार्ड द्वारा संरक्षित किया जाएगा, जिस पर विभाग का नाम लिखा होगा।
आज यहां एक बैठक में मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि परियोजना में छायादार के साथ-साथ फलदार वृक्ष लगाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
एक अन्य अनूठी पहल करते हुए कटारूचक ने अधिकारियों को नीम, बरगद और पीपल को संरक्षित वृक्ष घोषित करवाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा, जिससे इनके संरक्षण को सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी।
शिवालिक पहाड़ियों और उत्तरी सर्कल में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाने की जोरदार वकालत की। नानक बगीची और पवित्तर वन जैसी विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता की वकालत करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यों के निष्पादन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) धर्मिंदर शर्मा, एपीसीसीएफ सह सीईओ पनकाम्पा सौरव गुप्ता, सीसीएफ (पहाड़ियां) निधि श्रीवास्तव, सीएफ उत्तर संजीव तिवारी, सीएफ शिवालिक सर्कल कन्नन, डीएफओ होशियारपुर अवनीत सिंह, डीएफओ पठानकोट धर्मवीर ढेरू, डीएफओ रूपनगर हरजिंदर सिंह और दसूहा डिवीजन से दलजीत कुमार शामिल थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...