Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाइक पर सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, दो लोगों को बनाया निशाना एक की मौत दूसरा घायल

May 16, 2025

बाइक पर सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, दो लोगों को बनाया निशाना एक की मौत दूसरा घायल

सोनीपत में 4 से 5 हमलावरों ने दो युवकों को गोली मार दी। हमले में एक की मौत हो गई वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वारदात को सब्जी मंडी के पास स्थित चौक पर अंजाम दिया गया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।

मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गांव कुताना निवासी राहुल के रूप में हुई है। जो हाल में सोनीपत के साबुन दरवाजा के पास रह रहा था। राहुल और उसका भाई विपिन मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे थे। वापसी में राहुल चौक के पास ही स्थित सुरजीत की मिट्टी के बर्तनों की दुकान पर चला गया।

इसी दौरान मौके पर 2 बाइक पर सवार हो 4 से 5 हमलावर आए और उन्हें फायरिंग शुरू कर दी। राहुल हमलावरों की होली का निशाना था। लेकिन इस हमले में सुरजीत भी घायल हो गया। आरोपियों ने कई राउंड फायर किए। जिसमें से एक होली सुरजीत के कंधे में जा लगी। और एक गोली राहुल की छाती में लगने से उसकी मौत हो गई।

हमले के दौरान विपिन पिकअप गाड़ी में ही मौजूद था। जिस कारण वह हमले का शिकार होने से बच गया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को मामले की सोचने दो गई। जिसके बाद FSL टीम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच–पड़ताल में जुट गई। मौके से कुछ साक्ष्य आदि ही जुटाए गए।

पुलिस को बयान देते हुए विपिन ने बताया कि वह पहले उत्तर प्रदेश में रहते थे। वहां गांव कुताना निवासी राजेंद्र के बेटे सूरज के साथ विपिन के बेटे रिंकू और भाई राहुल का झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश हो गई। कुछ समय पहले आरोपियों ने राहुल को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

रंजिश के चलते ही उन पर हमला करवाया गया है। विपिन ने सूरज, पिता राजेंद्र, भाई अनुज और सोनीपत के हनुमान नगर निवासी बॉबी पुत्र जयबीर पर हत्या का आरोप लगाए है। हालांकि पुलिस मामले की जांच के चलते इलाके में लगे सीसीटीवी जांच रही है।

शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सूरज और अन्य नामजद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें