Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

’48 घंटे में 6 आतंकवादी ढेर किए’, शोपियां-त्राल एनकाउंटर पर सेना और पुलिस का साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

May 16, 2025

’48 घंटे में 6 आतंकवादी ढेर किए’, शोपियां-त्राल एनकाउंटर पर सेना और पुलिस का साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर पिछले 48 घंटों में दो बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए। इन अभियानों में कुल 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिनमें एक बड़ा आतंकी शाहिद कुट्टे भी शामिल था। यह जानकारी आईजीपी कश्मीर वी.के. बिरदी और विक्टर फोर्स के मेजर जनरल धनंजय जोशीने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

कहां-कहां चला ऑपरेशन?
यह ऑपरेशन केलार (शोपियां जिला) और त्राल (पुलवामा जिला) में चलाया गया। शोपियां में 12 मई को इनपुट मिला कि ऊंचाई वाले इलाके में आतंकी छुपे हुए हैं। 13 मई को सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। त्राल (पुलवामा जिला) के सीमावर्ती गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली। आतंकियों ने घरों में छिपकर गोलीबारी शुरू कर दी। तीन और आतंकवादी मारे गए।


मारा गया आतंकी कौन था?
मेजर जनरल जोशी ने बताया कि त्राल में ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी चुनौती नागरिकों की सुरक्षा थी। लेकिन सेना ने सतर्कता से काम लेते हुए किसी भी आम आदमी को नुकसान नहीं होने दिया। इन छह आतंकियों में से एक शाहिद कुट्टे नाम का आतंकी खास तौर पर खतरनाक था। वह एक जर्मन पर्यटक पर हमले में शामिल था। आतंकी फंडिंग में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

सेना का बड़ा जवाब: ऑपरेशन ‘सिंदूर’
हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे (इनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था), के बाद भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। करीब 100 आतंकी मारे गए। जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय भवालपुर और लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षण केंद्र मुरीदके को भी निशाना बनाया गया।

क्या कहा अधिकारियों ने?
आईजीपी कश्मीर ने कहा, “हम घाटी में आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और रणनीति की समीक्षा के बाद, यह बड़ी सफलता मिली है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें