Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका द्वारा निर्यात नियंत्रण उपायों के दुरुपयोग पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया

May 16, 2025

अमेरिका द्वारा निर्यात नियंत्रण उपायों के दुरुपयोग पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रतिक्रिया

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो ने हाल ही में एक घोषणा जारी की कि दुनिया में कहीं भी हुआवेई एसेन्ड चिप्स का उपयोग करना अमेरिकी निर्यात नियंत्रणों का उल्लंघन है। इस पर चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 15 मई को कहा कि अमेरिका की घोषणा एक विशिष्ट गैर-बाजार और एकतरफा कार्रवाई का अभ्यास है, जिसने इसकी एकतरफावाद और संरक्षणवाद प्रकृति को पूरी तरह से उजागर कर दिया है।

उसी दिन आयोजित चीनी वाणिज्य मंत्रालय की नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी प्रवक्ता ने उपरोक्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि अमेरिका ने निर्यात नियंत्रण उपायों का दुरुपयोग किया है और झूठे आरोपों के आधार पर चीनी चिप उत्पादों पर प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है, जिससे चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है, वैश्विक अर्धचालक उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता को गंभीर रूप से खतरा पैदा हुआ है, और बाजार के नियमों और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार व्यवस्था को गंभीर रूप से कमजोर किया है। अमेरिका की यह कार्यवाही दोनों पक्षों के उद्यमों के बीच दीर्घकालिक, आपसी लाभ वाले सतत् सहयोग और विकास के लिए अनुकूल नहीं है।

चीन अमेरिका से गलत प्रथाओं को तुरंत सुधार करने तथा चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: भारत और चीन में एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान की शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें