Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश का सम्मान बढ़ा रही महिलाएं : अलका लांबा

May 16, 2025

देश का सम्मान बढ़ा रही महिलाएं : अलका लांबा

पटना। कांग्रेस की महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने देश के विकास में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए आज कहा कि सेना समेत हर क्षेत्र में महिलाएं राष्ट्र का सम्मान बढ़ा रही है। सुश्री लांबा ने शुक्रवार को गया शहर के गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में आयोजित ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रओं से संवाद के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष में सेना की महिला अधिकारियों ने अहम रोल अदा किया। कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायु सेना की अधिकारी व्योमिका सिंह ने कमान संभाली। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर कई आतंकवादियों को खत्म कर दिया। देश की सेना पाकिस्तान से युद्ध करने में सक्षम है। पाकिस्तान जो हमारे साथ हमेशा नापाक हरकत करता रहता है, उसका अंत करने में सेना पूरी तरह सक्षम है।

कांग्रेस नेता ने छात्रओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की बेटियां आगे बढ़ रही हैं। आप भी देश की बेटी हो, आपका भी कोई सपना होगा। आगे पढ़ लिखकर क्या बनना है यह तय करें। हम आपके बीच ‘महिलाओं की न्याय यात्रा’, ‘महिला का सम्मान, आपके महाविद्यालय में ‘शिक्षा संवाद यात्रा’ करने आए हैं। कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी बिहार में घूम-घूम कर बेरोजगारी, युवा यात्रा, महिला सम्मान, किसान सम्मान, मुद्दों पर बात कर रहे हैं। लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरुक कर रहे है।

कांग्रेस की जिला महासचिव डॉ. देविका सरयार मिश्र ने कहा कि कॉलेज के प्रांगण में छात्रओं के साथ राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने संवाद किया है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष गगन मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका यादव, युगल किशोर सिंह सहित महाविद्यालय के कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित थी।

ये भी पढ़ें: भारत और चीन में एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान की शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें