Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम: नशा तस्करों पर कार्रवाई करने में लुधियाना पुलिस पुरे पंजाब में अव्वल

May 17, 2025

युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम: नशा तस्करों पर कार्रवाई करने में लुधियाना पुलिस पुरे पंजाब में अव्वल

War Against Drugs Campaign: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत नशा तस्करों व स्पलायरों पर कार्रवाई करने में लुधियाना कमिश्नरेट पूरे सूबे में अव्वल रहा है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने दी। लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने इस मुहिम के तहत 383 नशा तस्करों और 75 प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना पुलिस नशा तस्करों व सप्लायरों को गिरफ्तार करके पुलिस ने सप्लाई चेन को तोड़ने में जुटी है। सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम में आलाधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मी तक सभी पूरी तनदेही के साथ नशा तस्करों पर लगाम कसने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि लुधियाना में पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनसे लीड लेकर नशा सप्लायरों को पकड़ा है।

उन्होंने कहा कि बड़ी गिनती में नशा करने वाले लोगों को नशा छुड़ाओ केंद्रों में भी दाखिल करवाया है। सीपी ने पब्लिक से अपील की है कि उनके नशा से संबंधित जो भी सूचना है वह पुलिस को दें। पुलिस उनके नाम गुप्त रखेगी।

पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों के सक्रिय समर्थन से नशों के विरुद्ध जंग को गांव और गली स्तर पर ले जाने का ऐलान किया।

कस्बा लंगड़ोआ (एसबीएस नगर) में संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब में से नशों का मुकम्मल खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति यात्र के तहत राज्य के हर गांव और कस्बे तक पहुंच की जाएगी ताकि नशों के विरुद्ध इस जंग में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करके पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को युद्ध नशे के विरुद्ध की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि राज्य सरकार के ठोस यत्नों के चलते जिन गांवों में नशे के केंद्र थे, अब नशों से मुक्त हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें