Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से लुढ़की जीप ने व्यक्ति को कुचला, मौत

May 17, 2025

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से लुढ़की जीप ने व्यक्ति को कुचला, मौत

मैहतपुर: एक सड़क हादसे में वीरवार रात्रि बनगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता मनमोहन सिंह निवासी बनगढ़ ने पुलिस थाना मैहतपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप जीप को जोर से टक्कर मारी और पिकअप को घसीटते हुए ले जाने बाद पिकअप एक दुकान से जा टकराई और वहां खड़े पंचायत प्रधान की जीप की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए ट्रक चालक किशन कुमार पुत्र गुलवंत सिंह गांव नेहरी तहसील अंब जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मेन बाजार मैहतपुर में देवभूमि प्रवेश द्वार के पास एक ट्रक (एचपी 72डी 0673) ने सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप जीप (एचपी 64 5395) को पीछे से टक्कर मारकर पिकअप को घसीटते हुए ले गया जिससे पिकअप एक दुकान की दीवार के साथ जा टकराई और वहां खड़े पंचायत प्रधान को बीच में ही कुचल दिया। इसके साथ ही पिकअप जीप की चपेट में एक स्कूटी (पीबी 12वी 7656) और एक बाइक (पीबी 74बी 5177) भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस सारे मामले के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर ट्रक चालक को आगे जाकर रोका। इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंचायत प्रधान को ऊना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘केरल की LDF सरकार कॉर्पोरेट के पैसों से चल रही’, राहुल गांधी बोले- CM विजयन पर मोदी का कंट्रोल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें