Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री नीतू कपूर ने जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर शीश नवाया

May 17, 2025

कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री नीतू कपूर ने जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर शीश नवाया

शिमला: फिल्म दादी की शादी की शूटिंग के सिलसिले में मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा, दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और सादिया खतीब इन दिनों शिमला में हैं। शुक्रवार को फिल्म की टीम ने शहर के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन किए और शीश नवाया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। फिल्म दादी की शादी एक पारिवारिक हास्य फिल्म है, जिसमें नीतू कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कपिल शर्मा और सादिया खतीब भी अहम किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं।

फिल्म की शूटिंग पिछले डेढ़ महीने से मशोबरा और नालदेहरा की हसीन वादियों में चल रही है। गुरुवार को शूटिंग यूनिट ने शिमला शहर का रुख किया और जाखू मंदिर के साथ-साथ माल रोड पर भी कई दृश्य फिल्माए। शूटिंग के चलते स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आपको बता दें कि शिमला की सड़कों पर कपिल शर्मा को आईसRीम खाते और शॉपिंग करते भी देखा गया। उनके हाथों में शॉपिंग बैग थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने शिमला में खरीदारी का भी आनंद उठाया।

ये भी पढ़ें: ‘केरल की LDF सरकार कॉर्पोरेट के पैसों से चल रही’, राहुल गांधी बोले- CM विजयन पर मोदी का कंट्रोल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें