Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ससुर के साथ भागी बहू, जेवर भी ले गई… पीड़ित पति बोला- ढूंढने वाले को दूंगा बड़ा इनाम

May 17, 2025

ससुर के साथ भागी बहू, जेवर भी ले गई… पीड़ित पति बोला- ढूंढने वाले को दूंगा बड़ा इनाम

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें चचिया ससुर के साथ एक बहू भाग गई है। यह महिला तीन बच्चों की मां है और उसने घर से लाखों रुपये के जेवर और अपनी दो बेटियां भी अपने साथ ले गई है। यह पूरा मामला ऊसराहार थाना इलाके के एक गांव का है।

पति ने की इनाम की घोषणा
महिला का पति एक महीने से अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है, वह थाने और अधिकारियों के कार्यालयों में जाकर मदद की गुहार लगा चुका है, लेकिन अब तक पत्नी का कोई पता नहीं चला है। उसने एलान किया है कि जो भी उसकी पत्नी को तलाश करेगा, उसे 20 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

पति ने बताया कि वह कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन अप्रैल को वह कानपुर गया था और घर पर अपने बेटे को छोड़कर चला गया था। जब वह वापस आया, तो पाया कि उसकी पत्नी और दो बेटियां घर से गायब थीं। उसे बाद में पता चला कि उसके चाचा के रिश्ते में व्यक्ति ने उसकी पत्नी को भागकर ले गया।

जेवर और रुपये लेकर भागी पत्नी
पत्नी घर से चार अंगूठियां, एक हार, मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये लेकर भागी थी। पीड़ित पति ने बताया कि पहले थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ। बावजूद इसके, पत्नी की तलाश में कोई खास कार्रवाई नहीं की गई।

थाना प्रभारी का बयान
इस मामले में ऊसराहार थाना प्रभारी ने कहा कि पत्नी की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं और उन्हें जल्द ही महिला और उसके ससुर का पता चलने की उम्मीद है। यह मामला अब स्थानीय मीडिया और पुलिस के लिए चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित पति की बेचैनी और आवश्यक मदद की अपील ने इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें