KL Rahul DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 60वें लीग मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए बाकी बचे तीन मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना जरूरी होगा।
इस रोमांचक मुकाबले में सभी की निगाहें एक बार फिर टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पर टिकी होंगी, जो इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस मैच में राहुल के पास क्रिकेट इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है।
महज 33 रन दूर विराट का रिकॉर्ड तोड़ने से
केएल राहुल ने आईपीएल 2025 के सीजन में अब तक 10 मैचों में 47.63 की औसत से कुल 381 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 142.16 का रहा है। यदि राहुल आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 33 रन और बना लेते हैं, तो वे टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर लेंगे।
राहुल यदि ऐसा करते हैं, तो वह सबसे कम पारियों में टी20 क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली ने यह कारनामा 243 पारियों में किया था, जबकि राहुल अब तक 223 पारियों में 7967 रन बना चुके हैं।
क्रिस गेल अब तक सबसे आगे
टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 8000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने महज 213 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था। राहुल यदि आज 33 रन बना लेते हैं तो वह इस लिस्ट में कोहली को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ जाएंगे।
केएल राहुल का अब तक का टी20 करियर
केएल राहुल ने अब तक टी20 क्रिकेट में 236 मैचों की 223 पारियों में बल्लेबाजी की है और 42.15 की औसत से कुल 7967 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल का टी20 में करियर स्ट्राइक रेट 136.14 का रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...