Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह खालिद ढेर, भारत में हुए इन बड़े हमलों का था मास्टरमाइंड

May 18, 2025

पाकिस्तान में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह खालिद ढेर, भारत में हुए इन बड़े हमलों का था मास्टरमाइंड

नेशनल डेस्क: लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सैफुल्लाह लंबे समय से नेपाल और फिर पाकिस्तान से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

कहां मारा गया सैफुल्लाह?
सैफुल्लाह की हत्या पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मतली, बदीन इलाके में की गई। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

भारत में किन आतंकी हमलों में शामिल था?
सैफुल्लाह भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रह चुका है:

1. 2001- रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले में शामिल था।
2. 2005- बंगलौर में हुए आतंकी हमले की साजिश रचने वालों में शामिल रहा।
3. 2006 – महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय पर हमले की योजना बनाई थी।

कौन था सैफुल्लाह?
बता दें कि, सैफुल्लाह लश्कर-ए-तैयबा का आपरेटिव था। उसे भारत में हमलों की तैयारी करने के लिए टास्क मिला था। सैफुल्लाह कई सालों से नेपाल में फर्जी नाम से रह रहा था और वहां से लश्कर आतंकी गतिविधियों को ऑपरेट कर रहा था। सैफुल्लाह ने नेपाल में विनोद कुमार रखकर नगमा बानू नाम की महिला से भी शादी की।

सैफुल्लाह नेपाल से भारत में आतंकवादी हमले करवा रहा था। लेकिन जब भारतीय खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक लगी तो ये नेपाल से भागकर पाकिस्तान में छिप गया। पाकिस्तान में सैफुल्लाह को हमलावरों ने मार गिराया।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत आज, जानें कौन किस पर भारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें