नेपाल की संघीय संसद के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष शियाओ जीए ने एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए 14 से 17 मई तक नेपाल की यात्रा की और नेपाली प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवराज घिमिरे, संघीय परिषद के अध्यक्ष नारायण प्रसाद दहल और प्रतिनिधि सभा की उपाध्यक्ष इंदिरा राणा से मुलाकात की।
शियाओ जीए ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-नेपाल सम्बंधों का उच्च स्तरीय विकास बनाए रखा है। चीन नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, आपसी राजनीतिक विश्वास को गहरा करने, विधायी निकायों के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को मजबूत करने और चीन-नेपाल रणनीतिक साझेदार सम्बंध और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग के निरंतर गहन विकास को बढ़ावा देने को तैयार है।
नेपाल ने एक-चीन सिद्धांत के प्रति अपनी दृढ़ता दोहराई और कहा कि वह किसी भी ताकत को चीन विरोधी कार्यवाहियों के लिए नेपाली भूमि का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा। नेपाल ने दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और विधायी आदान-प्रदान को मजबूत करने तथा संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण में सहयोग को गहरा करने की इच्छा व्यक्त की, ताकि नेपाल-चीन सम्बंधों को नये स्तर पर ले जा सके।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)