Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9% रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

May 19, 2025

भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.9% रहने की उम्मीद : रिपोर्ट

नई दिल्ली: भारत की जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 6.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में यह 6.2 प्रतिशत पर थी। ये जानकारी आईसीआरए की रिपोर्ट में दी गई। भारत की विकास दर ऐसे समय पर तेज गति से बढ़ रही है, जब अमरीकी टैरिफ के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था उतार-चढ़ाव का सामना कर रही है। रिपोर्ट में बताया कि भारत में ग्रामीण और शहरी इलाकों में ग्राहक भावना में सुधार हुआ है। आईसीआरए में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा,‘आईसीआरए का अनुमान है कि भारत की जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 6.9 प्रतिशत रह सकती है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 6.2 प्रतिशत थी।

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में निजी खपत और निवेश गतिविधि के रुझान दोनों असमान थे।’ उन्होंने कहा, ‘अधिकांश रबी फसलों के उत्पादन में मजबूत वृद्धि ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कृषि-जीवीए वृद्धि को बढ़ावा दिया है, इंडस्ट्रियल वॉल्यूम वृद्धि में विस्तार की धीमी गति के साथ-साथ कई सर्विस सैक्टर के इंडीकेटर्स के प्रदर्शन में गिरावट से इन क्षेत्रों के जीवीए पर असर पड़ने की उम्मीद है।’

केंद्र के अप्रत्यक्ष करों और सबसिडी के लिए उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर आईसीआरए का अनुमान है कि चौथी तिमाही में शुद्ध अप्रत्यक्ष करों में वृद्धि काफी तेजी से बढ़ी है, जोकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 6.8 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में बताया कि सर्विसेज निर्यात में वृद्धि दर वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कम होकर 14.1 प्रतिशत हो गई है, जोकि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 17.9 प्रतिशत थी। वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही दोहरे अंक में रही है। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में सर्विसेज निर्यात 102 अरब डॉलर रहा है।

ये भी पढ़ें: तीसरी ‘आंख’ को लेकर भारत का कड़ा एक्शन… देश की सुरक्षा के लिए इस तारीख से बैन हो सकते हैं चीनी CCTV कैमरे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें