Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे युवक को हथियारों के बल पर मकसूदां फ्लाईओवर पर लूटा

May 20, 2025

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे युवक को हथियारों के बल पर मकसूदां फ्लाईओवर पर लूटा

जालंधर: रविवार देर रात करीब 1:30 बजे माता वैष्णो देवी के दर्शन कर एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे युवक को हथियारों के बल पर मकसूदां फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन लुटेरे एक्टिवा, 4000 की नकदी मोबाइल फोन तथा कपड़ों से भर दो बैग लूट ले गए। थाना एक की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में जनता कॉलोनी निवासी जौली ने बताया कि वह माता श्री वैष्णो देवी से माथा टेककर रविवार रात जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह रात करीब डेढ बजे रेलवे स्टेशन के बाहर बनी पार्किग से अपनी एक्टिवा लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। ऐसे में जब वह मकसूदां फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो 3 युवक अचानक उसकी एक्टिवा के आगे आ गए। जिन्होंने बेसबॉल बैट निकल कर उस पर हमला कर दिया।

पीड़ित जौली ने बताया कि उनके पास तेजधार हथियार भी थे जिन्होंने उसे डरा धमकाकर उसकी जेब से मोबाइल, पर्स कपड़े वाले दो बैग और एक एक्टिवा छीन ली। उसके मुताबिक पर्स में 4 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज भी थे। पीड़ित के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मकसूदां चौक की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद में पैदल ही थाना मकसूदां पहुंचा तो वहां के पुलिस कर्मियों ने उसे थाने में बिठाकर थाना एक की पुलिस को सूचित किया। थाने के कर्मियों ने अपने मोबाइल से जोली की उसके पारिवारिक सदस्यों से बात करवाई। जिसके बाद वह भी थाने पहुंच गए। इस संबंध में थाना एक के प्रभारी सब-इंस्पैक्टर राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज तथा कॉल डंप के माध्यम से पुलिस टीम के हाथ अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ये भी पढ़ें: ईरान का दावा: US का F-15E लड़ाकू विमान गिराया, पायलट को जिंदा पकड़ा; अमेरिका ने साधी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें