Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather Update : उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान… दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

May 20, 2025

Today Weather Update : उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान… दिल्ली सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम से जुड़ी चेतावनियाँ जारी की हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात पर असर पड़ सकता है।

हरियाणा-राजस्थान में भीषण गर्मी

राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। चुरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और बारां जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है , बता दें कि हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी 21 मई तक रात के समय लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। ओडिशा में मंगलवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और ऊना में सोमवार को भीषण गर्मी रही और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राज्य में 18 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिण भारत में भारी बारिश

दक्षिणी राज्यों – केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मानसून पूर्व बारिश ने कहर बरपाया है। केरल के कई जिलों में भारी बारिश से जलभराव और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD की अपील

IMD ने सभी राज्यों के नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी सरकारी चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसान भाइयों को भी सलाह दी गई है कि वे फसल और उपकरणों की सुरक्षा के उचित प्रबंध करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें