Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bada Mangal 2025: दूसरा बड़ा मंगल आज… इन नियमों का करें पालन, तभी मिलेगी पूजा और व्रत का पूरा फल, जानें महत्व

May 20, 2025

Bada Mangal 2025: दूसरा बड़ा मंगल आज… इन नियमों का करें पालन, तभी मिलेगी पूजा और व्रत का पूरा फल, जानें महत्व

Bada Mangal 2025 : ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवारों को ‘बड़ा मंगल’ कहा जाता है, जो हनुमान भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष 20 मई को दूसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। दरअसल बड़ा मंगल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का पर्व है। यदि आप इन नियमों और विधियों का पालन करते हैं, तो निश्चित ही हनुमान जी की विशेष कृपा से आपके जीवन में सुख-शांति और सफलता का वास होगा। बता दें कि इस दिन व्रत रखने, पूजा-अर्चना करने और हनुमान जी का स्मरण करने से जीवन के संकटों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी बड़े मंगल का संपूर्ण फल चाहते हैं, तो इन नियमों और परंपराओं का पालन अवश्य करें:

1. हनुमान चालीसा का पाठ करें

बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें और घर या मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। कम से कम 7 बार पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा और भय का नाश होता है।

2. गुड़ और चने का भोग लगाएं

हनुमान जी को भुने हुए चने और गुड़ का भोग विशेष प्रिय है। यह प्रसाद मंदिर में चढ़ाकर बाद में श्रद्धा के साथ लोगों में वितरित करें और स्वयं भी ग्रहण करें। ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

3. हनुमान मंदिर में करें दर्शन और पूजन

बड़े मंगल को हनुमान मंदिर अवश्य जाएं और वहां सिंदूर, चमेली का तेल, चोला, तुलसी की माला, केला, बेसन या बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। यह सभी चीज़ें हनुमान जी को अतिप्रिय मानी जाती हैं।

4. इन बातों का रखें विशेष ध्यान

बड़े मंगल के दिन तामसिक भोजन (मांस, मछली, लहसुन, प्याज आदि) का सेवन न करें।
काले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें।
किसी का अपमान न करें, क्रोध और कटु वचनों से भी परहेज़ करें।
दिन भर सत्संग, भजन-कीर्तन और सेवा कार्यों में मन लगाएं।

बड़ा मंगल 2025 की तिथियां

पहला बड़ा मंगल: 13 मई 2025
दूसरा बड़ा मंगल: 20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल: 27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल: 2 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल: 10 जून 2025

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें