Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Encounter : जालंधर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी घायल, हथियार बरामद

May 20, 2025

Punjab Encounter : जालंधर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी घायल, हथियार बरामद

Punjab Encounter : पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा निवासी गांव बिजो, थाना महलपुर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, चार कारतूस, दो खाली खोल, 15 ग्राम हेरोइन और चोरी की बोलेरो कार बरामद की गई है।

श्री विर्क ने बताया कि प्रातः करीब 5:50 बजे जालंधर (ग्रामीण) पुलिस की अपराध शाखा तथा थाना प्रभारी आदमपुर द्वारा अपराध शाखा प्रभारी के नेतृत्व में आदमपुर-मेहटियाना रोड पर गांव क्लारा पुली में विशेष नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान मेहटियाना से आदमपुर की तरफ आ रही एक बोलेरो कैंपर गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

वाहन चालक ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को टक्कर मार दी और वाहन को छोड़कर घटनास्थल से भागने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान संदिग्ध ने अचानक पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह गोलीबारी करता रहा। जब स्थिति गंभीर हो गई तो जवाबी गोलीबारी में संदिग्ध के बाएं पैर में गोली लग गई और उसे हिरासत में ले लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परमजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही चोरी, डकैती, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 399/402 और 363/366 जैसी विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: तवी नदी में नहाते हुए तीन किशोर डूबे, पुलिस और NDRF की तलाश जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें