Budhwar ke Upay : धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन पर अगर आप विधि-विधान से गणेश जी की पूजा-अर्चना करते हैं, तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और आपके काम में आ रही रुकावट भी दूर होती है। बुधवार का दिन बुध ग्रह से भी जुड़ा हुआ है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह है। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है। इनकी आराधना से न सिर्फ संकट दूर होते हैं बल्कि विद्या में भी वृद्धि होती है।
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें उनके प्रिय भोग जैसे मोकद, लड्डू, माल पुआ आदि अर्पित कर सकते हैं। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही गणेश जी की पूजा में दूर्वा भी जरूर अर्पित करें।
ध्यान रखें ये बातें
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से पहले इसे साफ पानी से धो लेना चाहिए। इसके साथ ही दूर्वा को हमेशा किसी साफ स्थान से ही तोड़ना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की पूजा में उन्हें कभी भी तुलसी नहीं अर्पित करनी चाहिए।

जीवन की अड़चनें दूर करने के उपाय
आप बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की मूर्ति के सामने बैठकर उन्हें सिंदूर मिश्रित जल अर्पित करिए और साथ में 21 दूर्वा भी. फिर इस सिंदूर को अपने माथे व नाभि पर लगाएं. इससे आपका दुर्भाग्य दूर होगा और सौभाग्य में वृद्धि।
मेष: दिन शुभ रहेगा...