Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIG BREAKING : पाकिस्तान में सिंध के गृहमंत्री के घर पर हमला, नहर परियोजना को लेकर जोरदार प्रदर्शन

May 21, 2025

BIG BREAKING : पाकिस्तान में सिंध के गृहमंत्री के घर पर हमला, नहर परियोजना को लेकर जोरदार प्रदर्शन

BIG BREAKING : पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर के घर पर हमला करते हुए आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घर की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को भी पीटा। रिपोर्ट के मुताबिक सिंध के नौशेहरो फिरोज जिले में मंगलवार को पुलिस और एक राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। इसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सरकार की योजना है कि सिंध नदी पर छह नहरें बनाई जाएं, जिससे चोलिस्तान में सिंचाई की व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

 

पंजाब और सिंध में पानी के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद

एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब और सिंध में पानी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर हिंसा भड़क गई। हिंसा भड़कने के बाद भीड़ ने गृहमंत्री के घर को आगे के हवाले कर दिया। गृहमंत्री के घर हमला करने वाले प्रदर्शनकारी बंदूक के साथ पहुंचे थे। पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गर्मी बढ़ने के बाद पानी की दिक्कत भी बढ़ गई है।

भड़की हिंसा ने बनाया गृहमंत्री के घर को निशाना

भड़के प्रदर्शनकारियों ने सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर के घर में तोड़फोड़ की, कमरों और फर्नीचर को जला दिया गया। जब गृहमंत्री के निजी गार्ड पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें भी पीटा। प्रदर्शनकारियों ने एक लूट की घटना को भी अंजाम दिया है। वहीं हाईवे पर खड़े ट्रकों में भी आग लगा दी। इस पूरे मामले की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें