Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

डॉक्यूमेंट्री फिल्म फैब्रिक ऑफ लाइव्स का प्रदर्शन चीनी सिनेमाघरों में हुआ

May 21, 2025

डॉक्यूमेंट्री फिल्म फैब्रिक ऑफ लाइव्स का प्रदर्शन चीनी सिनेमाघरों में हुआ

हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन केंद्रीय न्यूजरीड एंड डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्ट्यूडियो ग्रुप द्वारा बनी डोक्यूमेंट्री फिल्म फैब्रिक ऑफ लाइव्स का प्रदर्शन चीनी सिनेमाघरों में हुआ। इस फिल्म में चीन के शिनच्यांग के दक्षिण भाग में स्थित अवाटी जिले में कपास रोपने वाले दो परिवारों की कहानी का वर्णन किया गया।

ध्यान रहे शिनच्यांग के कपास का उत्पादन चीन के कपास के कुल उत्पादन का 90 प्रतिशत से अधिक है। वहां लाखों किसानों का जीवन कपास से घनिष्ठ रूप से जुड़ा है। अवाटी जिला श्रेष्ठ कपास के लिए प्रसिद्ध है। वर्ष 2021 और 2023 में दो बार वहां शूटिंग टीमें आयीं और शूटिंग टीम के सदस्यों ने स्थानीय किसानों के श्रम, आकांक्षा, कठिनाई और उपलब्धि को रिकॉर्ड किया।

इस फिल्म ने न सिर्फ किसानों के कपास रोपने और बेचने की कहानी सुनायी, बल्कि उनके असली जीवन के दृश्य, सीधा-साधा पारिवारिक जीवन और अपनी मेहनती से सुखमय जीवन के अनुसरण का बखान भी किया। फिलहाल फैब्रिक ऑफ लाइव्स अवाटी जिले में भी प्रदर्शित की गयी। वहां के किसान इस फिल्म के पहले जत्थे के दर्शक बने।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें