Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 अधिकारियों की हत्या, संदिग्ध ने “Free Palestine” के नारे लगाए

May 22, 2025

अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 अधिकारियों की हत्या, संदिग्ध ने “Free Palestine” के नारे लगाए

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि वाशिंगटन डीसी जिसे दुनिया का सबसे सुरक्षित जगहों में गिना जाता है। दरअसल, बुधवार शाम को इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना वाशिंगटन डीसी के यहूदी म्यूजियम के पास हुई, जो FBI के मुख्य कार्यालय से कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित है। इस घटना की पुष्टि अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने की है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

संदिग्ध के नारे “Free Palestine”

बता दें कि घटना से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या के संदिग्ध को गोलीबारी से पहले यहूदी म्यूजियम के बाहर टहलते हुए देखा गया था। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, तो उसने “Free Palestine” के नारे लगाए। यह घटना वाशिंगटन डीसी के लिए बेहद चौंकाने वाली मानी जा रही है, जहां ऐसी गंभीर हिंसा बहुत ही कम देखी जाती है।

इजरायली दूतावास का बयान

वहीं इस पूरी घटना पर इजरायली दूतावास के प्रवक्ता ताल नैम ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “आज शाम वाशिंगटन डीसी में स्थित यहूदी म्यूजियम में एक कार्यक्रम में भाग लेते समय इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों को नजदीक से गोली मार दी गई। हमें भरोसा है कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस अपराध के दोषियों को जल्द पकड़ेगी और अमेरिका में इजरायल के प्रतिनिधियों और यहूदी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।”

FBI प्रमुख का बयान

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के प्रमुख काश पटेल ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के पास गोलीबारी की घटना के बारे में हमें जानकारी दी गई है। हम मामले की जांच में जुटे हैं और इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। हम आपको इस मामले में अपडेट देते रहेंगे।”

इजरायल का रुख

इजरायल ने इस घटना को यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने एक पोस्ट के माध्यम से कहा, “यह घटना यहूदी विरोधी आतंकवाद का एक घृणित उदाहरण है। हमें उम्मीद है कि अमेरिका के अधिकारी इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इजरायल अपने नागरिकों और प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए लगातार काम करेगा।”

यह घटना न केवल इजरायल और अमेरिका के लिए, बल्कि वैश्विक समुदाय के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। यह साबित करता है कि किसी भी देश की सुरक्षा गारंटी नहीं हो सकती, खासकर जब राजनीतिक और धार्मिक तनाव बढ़ रहे हों। अमेरिका और इजरायल दोनों ही इस घटना के संदिग्धों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें