नेशनल डेस्क : भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर के गाने हमेशा रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। उनकी पहचान तंज भरे गानों के लिए बनी हुई है, जिनमें वो मोदी सरकार से सवाल पूछती हैं और समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया गाना “औरत पर जोर चलावे ये कैसा मर्दाना?” जारी किया है, जो तेजी से सुर्खियां बना रहा है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
नेहा का नया गाना ने मचाया बवाल
आपको बता दें कि नेहा सिंह राठौर के इस नए गाने में वह पिंक कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं: “औरत पर जोर चलावे ये कैसा मर्दाना?” इसमें वह यह सवाल करती हैं कि समाज में महिलाओं पर किस तरह से दबाव डाला जाता है। गाने में वे कह रही हैं, “साहेब छोड़ दो बहू-बेटियों को धमकाना।”
लोकतंत्र पर नेहा की टिप्पणी
गाने में नेहा एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी रिएक्ट करती हैं। वह FIR (First Information Report) के संदर्भ में अपनी बात रखती हैं और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई की बात करती हैं। इस गाने के जरिए नेहा यह भी कहती हैं कि इन FIRs को उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के रूप में देखा है। उन्होंने गाने के यूट्यूब पेज पर एक लाइन पिन की है, जिसमें लिखा है, “ये FIR लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में मिले हुए मेडल हैं… और देश की जनता ये बात खूब समझ रही है।”
बात-बात पे साहेब FIR करवाना
औरत पे जोर दिखाए ये कैसा मर्दाना..?@narendramodi pic.twitter.com/QYMRuAAuzg— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) May 21, 2025
PM मोदी पर टिप्पणी और FIR
दरअसल, नेहा सिंह राठौर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी टिप्पणी के लिए चर्चा में रही थीं। इस पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इस घटना पर उन्होंने खुद प्रतिक्रिया दी थी, और कहा था, “आप 400 शिकायतें नहीं 4 लाख FIR करवा दीजिए, पर मैं नहीं डरूंगी। मैं न सवाल करना बंद करूंगी। मैं आपको दूं कि मैं आपसे नहीं डरती हूं। देश के किसी भी नागरिक को आपसे नहीं डरना चाहिए।”
ऑपरेशन सिंदूर पर गाना
बता दें कि राठौर का एक और चर्चित गाना “ऑपरेशन सिंदूर” था, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुद्दे पर तंज कसा था। यह गाना भी खूब वायरल हुआ था और उसे लेकर नेहा ने कई सवाल उठाए थे।
‘UP में का बा’ गाने से मिली पहचान
नेहा सिंह राठौर को पॉपुलैरिटी “यूपी में का बा” गाने से मिली थी। इस गाने ने उन्हें एक बड़ी पहचान दिलाई और वह भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में एक चर्चित नाम बन गईं। उनका हर गाना उनके विचारों और समाज की स्थिति पर गहरी छाप छोड़ता है, और लोग इसे खूब पसंद करते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...