नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। वह 11 मई से अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। खुद मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी हालत के बारे में जानकारी दी है।
मैं किसी से बात करने की स्थिति में नहीं: सत्यपाल मलिक
सत्यपाल मलिक ने एक्स पर लिखा, “मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं, जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। अभी मेरी हालत बहुत खराब है और मैं किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हूं। मुझे संक्रमण के कारण 11 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है।” उन्होंने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है।
CBI ने दाखिल की चार्जशीट, भ्रष्टाचार का आरोप
आज ही CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने सत्यपाल मलिक और 6 अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बन रही किरू जलविद्युत परियोजना से जुड़ा है, जिसकी लागत करीब 2200 करोड़ रुपये है। CBI की चार्जशीट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से जुड़े सिविल वर्क्स के टेंडर में धांधली की गई। कुछ खास कंपनियों को जानबूझकर फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया के नियमों की अनदेखी की गई।
क्या है पूरा मामला?
किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (CVPPPL) कंपनी बना रही है। CBI के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के सिविल वर्क्स के टेंडर को ई-टेंडरिंग और रिवर्स ऑक्शन के जरिए दोबारा कराने का फैसला लिया गया था। लेकिन यह प्रक्रिया लागू नहीं की गई और ठेका सीधे पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को दे दिया गया। CBI ने फरवरी 2024 में सत्यपाल मलिक के दिल्ली और जम्मू-कश्मीर स्थित ठिकानों समेत 30 से अधिक जगहों पर छापेमारी की थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...