Nikita Dutta Covid Positive : भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हर दिन कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसका असर अब फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड में भी नजर आने लगा है। वहीं, शिल्पा शिरोडकर के बाद अब निकिता दत्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैंं। खास बात यह है कि उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
निकिता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
निकिता दत्ता ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। उन्होंने एक मजेदार अंदाज़ में लिखा, “कोविड ने मुझे और मेरी मां को हेलो कह दिया है। उम्मीद है ये बिना बुलाया मेहमान ज्यादा दिन नहीं रुकेगा।” उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने की भी अपील की और बताया कि वे अब कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगी।
View this post on Instagram
फिलहाल घर पर क्वारंटीन में हैं निकिता
निकिता इस समय अपने घर पर क्वारंटीन में हैं और उन्होंने अपने सभी काम फिलहाल रोक दिए हैं। उन्हें कोरोना के सिर्फ हल्के लक्षण हैं, लेकिन फिर भी वे पूरी सावधानी बरत रही हैं।
पहले भी कई सेलेब्स हो चुके हैं संक्रमित
इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर ने भी अपने संक्रमित होने की बात बताई थी और सभी से मास्क पहनने और सावधान रहने की अपील की थी।
सभी से अपील – सुरक्षित रहें
निकिता दत्ता और अन्य सितारों की तरह हम सभी को भी सावधान रहने की जरूरत है। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।