
मुंबई: विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव के नए दौर की शुरूआत होगी जब 5 टैस्ट मैचों के इंगलैंड दौरे के लिये राष्ट्रीय चयनकर्ता शनिवार को नए टैस्ट कप्तान का चयन करेंगे। इंगलैंड दौरे के साथ ही विश्व टैस्ट चैम्पियनशिप के नए चक्र का आगाज होगा और 25 बरस के शुभमन गिल कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। आस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर जसप्रीत बुमराह उपकप्तान थे और उन्हें ही कप्तानी सौंपी जानी चाहिये थी लेकिन उनकी फिटनैस और कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए वह दौड़ में पिछड़ सकते हैं। ऋषभ पंत आईपीएल में पूरी तरह से नाकाम रहे लेकिन टैस्ट प्रारूप में बदलाव के दौर से गुजरने जा रही भारतीय टीम का वह अभिन्न अंग होंगे और उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है। कप्तान के अलावा टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। विराट और रोहित के जाने से खालीपन पैदा हुआ है जिससे केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों से उम्मीदें बढ़ जाएंगी। राहुल और यशस्वी जायसवाल 20 जून से लीड्स में शुरू हो रहे पहले टैस्ट में पारी का आगाज कर सकते हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन रिजर्व सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी पर दो 9MM सब-मशीन गन की बरामद
मेष: दिन शुभ रहेगा...