
राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने होने से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने एक परामर्श जारी कर सभी अस्पतालों को बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयार रहने को कहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि फिलहाल कोरोना के बढ़ते हुए मामले चिंता का विषय नहीं हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि इसके लिए 8 सीनियर अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो कि पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स से संपर्क किया जा रहा है। हॉस्पिटल्स को जरूरी निर्देश दिए गए हैं जिसमें हॉस्पिटल में बेड की आपूर्ति और पर्याप्त ऑक्सीजन का स्टॉक रखने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरः नितिन नवीन ने विधायक पद छोड़ा, शेयर किया भावुक संदेश
मेष: दिन शुभ रहेगा...