Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा मेघालय… जानें कितनी रही तीव्रता

May 24, 2025

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा मेघालय… जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Meghalaya: एक बार फिर भारत के मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि ये भूकंप पश्चिमी खासी हिल्स पर आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मेघालय में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप क्यों आते हैं?

भूकंप धरती की सतह पर अचानक होने वाला कंपन होता है, जो टेक्टोनिक प्लेट्स की गतिविधियों के कारण उत्पन्न होता है। पृथ्वी की बाहरी परत कई टुकड़ों यानी टेक्टोनिक प्लेट्स में बंटी होती है, जो निरंतर गति में रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो उनके बीच तनाव उत्पन्न होता है। जब यह तनाव एक सीमा से अधिक बढ़ जाता है, तो यह ऊर्जा के रूप में बाहर निकलता है और धरती हिलने लगती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें