Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 ट्रक आपस में भिड़े, हादसे में ट्रक चालक के दोनों पैर कटे, कंडक्टर की हालत गंभीर, मामला दर्ज

May 24, 2025

2 ट्रक आपस में भिड़े, हादसे में ट्रक चालक के दोनों पैर कटे, कंडक्टर की हालत गंभीर, मामला दर्ज

नूंह में 2 ट्रक के आपस में भिड़ने से दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। हादसा फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। इस दुर्घटना में एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक और कंडक्टर भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गए ट्रक चालक के दोनों पैर कट गए।

हादसा नाहारिका गांव के पास सामने चल रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ था। सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहे हाइवा ट्रक आगे वाले ट्रक में जा घुसा। इस कारण पीछे वाले ट्रैक का केबिन दब गया। चालक और कंडक्टर केबिन में ही फंस गए। जिन्हें बड़ी ही मुश्किलों से स्थानीय लोगों द्वारा निकाला गया।

 

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच की और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पहले घायलों को एम्बुलेंस से अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह भिजवा दिया गया।

 

परिजनों ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि ट्रक चालक रमजान था। और कंडक्टर का नाम शमशाद है। शमशाद के भाई अल्ताफ ने बताया कि रमजान के ट्रक पर शमशाद बतौर कंडक्टर काम करता था। और वे दोनों नागल जोन से खनिज सामग्री भरकर सोहना की तरफ जा रहे थे। ट्रक रमजान का है। जिसे वह खुद ही चलता था।

 

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक का नंबर दर्ज कर लिया है। जिससे ट्रक मालिक और चालक की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार जारी है। इस हादसे में रमजान के दोनों पैर कट गए। लेकिन वह फिलहाल खतरे से बाहर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें