Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों के ठिकानों पर की छापेमारी

May 25, 2025

जालंधर में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों के ठिकानों पर की छापेमारी

जालंधर: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत पुलिस ने शनिवार सुबह जालंधर के गढ़ा इलाके में बड़ी कार्रवाई की। तड़के शुरू हुई इस रेड में पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और एक के बाद एक कई ठिकानों पर दबिश दी।

-हर गतिविधि पर पुलिस की नजर

गढ़ा, जो आम दिनों में एक शांत रिहायशी इलाका माना जाता है, आज सुबह अचानक पुलिस की भारी मौजूदगी से सहम गया। पुलिस बल की कई गाड़ियां, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और वरिष्ठ अधिकारी इलाके में मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई।

-पुलिस ने की तलाशी और पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि इस इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, जिसके बाद ये रेड प्लान की गई। छापेमारी के दौरान कई घरों की तलाशी ली गई और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट हुआ जारी, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें