Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार

May 26, 2025

झारखंड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार

Jharkhand Naxalite Encounter : झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी भाकपा माओवादी कमांडर मनीष यादव मारा गया जबकि 10 लाख रुपये का इनामी कुंदन खेरवार गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई और सोमवार सुबह तक जारी रही। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मनीष यादव का शव बरामद किया गया। सरकार ने मनीष यादव पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

इस अभियान के दौरान लातेहार पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी बदमाश कुंदन खेरवार को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि 24 मई को एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में लातेहार पुलिस की टीम ने लातेहार थाना क्षेत्र के इच्छाबार जंगल में 10 लाख रुपये के इनामी उग्रवादी जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा और पांच लाख रुपये के इनामी उग्रवादी प्रभात गंझू को भी मार गिराया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें