Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video : अब मॉल में चेहरा दिखाते ही हो जाएगा पेमेंट, UPI और कैश कार्ड से मिलेगा राहत

May 26, 2025

Video : अब मॉल में चेहरा दिखाते ही हो जाएगा पेमेंट, UPI और कैश कार्ड से मिलेगा राहत

नेशनल डेस्क : अगर आप दुबई घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। खाड़ी देशों, खासकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हर साल लाखों भारतीय पर्यटक घूमने जाते हैं। इनमें से एक बड़ा हिस्सा दुबई का रुख करता है, जो अपनी आधुनिक तकनीकों और आकर्षणों के लिए जाना जाता है। अब दुबई में शॉपिंग का अनुभव और भी ज्यादा हाईटेक और आसान हो गया है। जी हां, अब आपको शॉपिंग के बाद पेमेंट करने के लिए कैश, कार्ड या UPI की जरुरत नहीं पड़गी। यहां अब आप सिर्फ चेहरे से पेमेंट कर सकते है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मॉल में चेहरा दिखाइए और पेमेंट हो जाएगा

आपको बता दें कि दुबई मॉल में अब आपको शॉपिंग के दौरान पेमेंट करने के लिए कैश, कार्ड या UPI की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां एक नई तकनीक शुरू की गई है, जिसके जरिए आप सिर्फ अपने चेहरे से पेमेंट कर सकते हैं। बस आपको पेमेंट मशीन के सामने खड़ा होना है, और वह मशीन आपके चेहरे की पहचान (Face Recognition) करके सीधे आपके बैंक अकाउंट से पैसे काट लेगी। यह तकनीक अभी दुबई मॉल में पायलट बेस पर शुरू की गई है, लेकिन आने वाले समय में इसके अन्य मॉल्स और दुकानों में भी फैलने की उम्मीद है।

दुबई हमेशा रहा है तकनीक में आगे

दुबई वैसे भी तकनीक को तेजी से अपनाने वाला शहर है। चाहे स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम हो, ड्रोन टैक्सी हो या अब फेस पेमेंट, दुबई हर बार दुनिया को चौंकाने में आगे रहता है। अब इस फेस पेमेंट टेक्नोलॉजी के जरिए पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी शॉपिंग आसान और तेज़ हो जाएगी।

भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं दुबई

खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council – GCC) के देशों में हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं, जिनमें भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है। अनुमान है कि 2024 में अकेले UAE में करीब 54 लाख भारतीय पर्यटक पहुंच सकते हैं। पूरे GCC देशों में यह संख्या 98 लाख तक जा सकती है। हालांकि, भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक, NPCI इंटरनेशनल के साथ मिलकर यूपीआई को दूसरे देशों में भी पहुंचा रहे हैं। वर्तमान में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, सिंगापुर, फ्रांस और UAE जैसे देशों में UPI के जरिए QR कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा सकता है। लेकिन दुबई मॉल की फेस पेमेंट सुविधा इससे भी एक कदम आगे है।

स्मार्ट ट्रैवल का अनुभव

यदि आप दुबई जाने की सोच रहे हैं, तो यह तकनीकी सुविधा आपके ट्रैवल अनुभव को और बेहतर बना सकती है। अब शॉपिंग के समय कैश या कार्ड निकालने की जरूरत नहीं — बस चेहरा दिखाइए और पेमेंट हो गया। ऐसे स्मार्ट सिस्टम्स से न सिर्फ वक्त बचता है बल्कि सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें