Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में इन लोगों को नहीं म‍िलेगा FREE राशन! कट जाएगा नाम…आज ही कर ले यह काम

May 26, 2025

UP में इन लोगों को नहीं म‍िलेगा FREE राशन! कट जाएगा नाम…आज ही कर ले यह काम

नेशनल डेस्क : योगी सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सभी राशन कार्ड धारकों के परिवार के सदस्यों की E-KYC (Electronic Know Your Consumer) अनिवार्य कर रही है। यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी, वरना संबंधित लाभार्थियों का राशन रोका जा सकता है, और समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर स्थायी रूप से खाद्यान्न से वंचित भी किया जा सकता है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

15% उपभोक्ताओं की E-KYC बाकी

आपको बता दें कि तहसील क्षेत्र में कुल 125 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं और इनके माध्यम से 59,932 राशन कार्ड धारकों को राशन मिलता है। इन कार्डों में कुल 2,61,697 यूनिट्स (व्यक्ति) दर्ज हैं। अभी तक इनमें से 2,22,019 यूनिट्स की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। लेकिन लगभग 15% यानी 39,678 यूनिट्स की ई-केवाईसी अभी तक बाकी है।

कोटेदारों को मिली है जिम्मेदारी

हर उचित दर विक्रेता यानी कोटेदार को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने इलाके के सभी राशन कार्डधारकों के परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी करवाएं। इसके लिए कोटेदार ई-पॉस मशीन का उपयोग कर रहे हैं। कई कोटेदारों ने इस कार्य के लिए स्थानीय युवाओं की मदद भी लेनी शुरू कर दी है ताकि समय पर काम पूरा हो सके।

बाहर रहने वाले सदस्य बन रहे हैं बड़ी चुनौती

शुरुआत में जब यह योजना लागू की गई थी, तो लोगों ने रुचि दिखाई, लेकिन अब कई कार्डधारकों के सदस्य दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे शहरों या विदेशों में रह रहे हैं। ऐसे में उनकी ई-केवाईसी समय पर नहीं हो पा रही, जिससे कार्य की रफ्तार धीमी हो गई है।

अब कहीं से भी कर सकते हैं E-KYC

सरकार ने इस समस्या को देखते हुए एक नई व्यवस्था लागू की है। अब राशन कार्ड धारक देश के किसी भी हिस्से से नजदीकी सरकारी राशन की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। यह सुविधा निशुल्क है और इसका लाभ कोई भी सदस्य उठा सकता है, चाहे वह अपने गृह जिले में हो या किसी अन्य राज्य में।

सर्वर लोड के कारण हो रही तकनीकी दिक्कतें

कई बार जब कार्डधारक राशन वितरण वाले दिन ही कोटेदार के पास ई-केवाईसी के लिए पहुंचते हैं, तो उस समय सर्वर पर बहुत ज्यादा लोड होता है। इससे सिस्टम हैंग हो जाता है और ई-केवाईसी का कार्य रुक जाता है। यही कारण है कि प्रक्रिया धीमी हो रही है।

आमजन को किया जा रहा है जागरूक

पूर्ति निरीक्षक अवधेश चतुर्वेदी के अनुसार, इस कार्य के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिनके परिजन दूर शहरों में हैं, उन्हें समझाया जा रहा है कि वे वहां रहकर ही नजदीकी PDS दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करवा लें।

समय रहते पूरी कराएं प्रक्रिया

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य राशन कार्ड के लाभार्थी हैं, तो सुनिश्चित करें कि सभी की ई-केवाईसी 30 जून से पहले पूरी हो। वरना आप राशन से वंचित हो सकते हैं। यह प्रक्रिया आसान, निःशुल्क और देशभर में कहीं भी करवाई जा सकती है बस देर न करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें