Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कोई भी झुग्गी नहीं टूटेगी’, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का भरोसा, झुग्गी इलाकों के लिए 700 करोड़ का बजट

May 26, 2025

‘कोई भी झुग्गी नहीं टूटेगी’, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का भरोसा, झुग्गी इलाकों के लिए 700 करोड़ का बजट

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को झुग्गी बस्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली में किसी भी झुग्गी या झुग्गी बस्ती को नहीं तोड़ा जाएगा।उन्होंने बताया कि उनकी सरकार झुग्गीवासियों को सभी जरूरी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

झुग्गी इलाकों में होंगे बड़े सुधार
रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए नाली, शौचालय, नहाने की जगह और बच्चों के लिए पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित कर रही है। उन्होंने बताया, “हम झुग्गियों में सीवर लाइन बिछा रहे हैं और तेजी से काम हो रहा है। कुछ लोग झूठी अफवाह फैला रहे हैं कि झुग्गियां तोड़ी जाएंगी, लेकिन मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि ऐसा कुछ नहीं होगा।”

700 करोड़ रुपये का बजट
मुख्यमंत्री ने बताया कि झुग्गी इलाकों में सुधार कार्यों के लिए सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस पैसे से हर झुग्गी क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा, “सरकार हर झुग्गी क्षेत्र में करोड़ों रुपये का निवेश कर रही है ताकि लोगों को बेहतर जीवन मिल सके।”

मुना सफाई और जलभराव पर भी फोकस
मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह भी कहा कि उनकी सरकार यमुना नदी की सफाई के लिए लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हर जलभराव वाले स्थान पर एक जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किया गया है। यदि कोई अधिकारी लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया
रेखा गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में किए गए कामों का 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा, “मैंने इस विधानसभा क्षेत्र में काम शुरू किए सिर्फ 100 दिन हुए हैं और लोगों को अब बदलाव दिखने लगा है। हमारी सरकार भी जल्द 100 दिन पूरे कर लेगी।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें