
Jammu and Kashmir News : जम्मू कश्मीर के राजाैरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खानाबदोश परिवारों की 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधल उपखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात उस समय हुई, जब तेज गरज, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली एक चरवाहे के शिविर पर गिर गई।
बुधल के तरगैन गांव के खानाबदोश परिवार हर साल की तरह इस बार भी अपने पशुओं के साथ बेहतर चारे की तलाश में पारंपरिक मौसमी पलायन के तहत ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर गए थे और मर्ग टॉप के पास अस्थायी शिविर स्थापित किया था। बुधल भेड़ पालन विभाग के अधिकारियों के एक दल ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया तथा प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। प्रभावित परिवारों ने तत्काल मुआवजे और पुनर्वास सहायता की अपील की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...