Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

“2 बजे होगा विस्फोट”, पत्नी से लड़ाई कर दे डाली एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

May 28, 2025

“2 बजे होगा विस्फोट”, पत्नी से लड़ाई कर दे डाली एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

Mumbai Airport : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन करके छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम रखने की धमकी दी गई। हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच की तो यह धमकी फर्जी साबित हुई। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 35 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तार-
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर बेम की धमकी देने वाले आरोपी मंजीत कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंधेरी के साकीनाका में रहने वाले मंजीत ने बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसी हताशा में उसने फर्जी कॉल करके मुंबई एयरपोर्ट पर बेम होने की धमकी दे डाली।

“2 बजे होगा विस्फोट”
पुलिस अधिकारी के अनुसार बीते दिन सुबह करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन करके मंजीत ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विस्फोट होगा। इस धमकी भरी काल के बाद कंट्रोल रूम के अधिकारी जल्द ही हरकत में आए और अपने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जांच शुरू की गई।

हिरासत में आरोपी-
जांच के दौरान पुलिस पुलिस को पता लगा की फोन अंधेरी MIDC इलाके से किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही MIDC और सहार थाने की पुलिस बल ने आरोपी मंजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी दर्जी का काम करता है। मंजीत पर BNS की धारा 168 के तहत नोटिस जारी किया गया है और आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें