
Drug smuggling busted : पंजाब में नशीली दवाओं और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बॉर्डर रेंज अमृतसर ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अटारी रोड स्थित शंकर ढाबा के पास से तीन कुख्यात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ANTF पंजाब की बड़ी कार्रवाई… तीन तस्कर गिरफ्तार
आपको बता दें कि अमृतसर ने तीन ड्रग तस्करों- मनिंदरजीत सिंह, पीटर और लवजीत सिंह उर्फ राजा को अटारी रोड, अमृतसर में शंकर ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। इनसे की गई पूछताछ और तलाशी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए गए।
जब्त की गई वस्तुएं:
– 4 PX5 स्टॉर्म पिस्तौल
– 521 ग्राम हेरोइन
– 7 मैगजीन
– 55 जिंदा कारतूस
ANTF की यह कार्रवाई NDPS अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत की गई है, और इस संबंध में PS ANTF, SAS नगर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नेटवर्क की पूरी जड़ तक पहुँचने की कोशिश
ANTF और पंजाब पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंकेज की भी गहन जांच कर रही है ताकि पूरे सिंडिकेट को जड़ से खत्म किया जा सके।
In a major crackdown on Nacro-illegal-Arms-Smuggling networks, the Anti-Narcotics Task Force, Punjab (#ANTF), @BorderRange, #Amritsar arrests three drug traffickers—Maninderjit Singh, Peter, and Lovejit Singh @ Raja—near Shankar Dhaba on Attari Road, Amritsar.
Acting swiftly on… pic.twitter.com/dHuiW8x69f
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 28, 2025
पंजाब पुलिस का बयान:
पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य को नशा मुक्त पंजाब बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस विभाग ड्रग सिंडिकेट्स को खत्म करने, अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी जंग में एक बड़ी जीत मानी जा रही है।