Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी राजदूतों की पत्नियों ने चीनी ओपेरा का आनंद उठाया

May 28, 2025

विदेशी राजदूतों की पत्नियों ने चीनी ओपेरा का आनंद उठाया

इंटरनेशनल डेस्क: हाल में राष्ट्रीय चीनी रंगमंच कला अकादमी में एक विशेष सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चीन स्थित 19 देशों और यूरोपीय संघ के राजदूतों की पत्नियों ने कार्यक्रम में पूर्वी सौंदर्यशास्त्र का खूब आनंद उठाया।

पूर्वाभ्यास कमरे में राजदूतों की पत्नियां विद्यार्थियों के दैनिक बुनियादी प्रशिक्षण की कक्षा में उपस्थित हुईं। बताते हैं कि मंच पर एक मिनट का प्रदर्शन करने के लिए मंच से बाहर दस साल की कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। विद्यार्थियों ने किक मारने, झुकने और कलाबाज़ी करने आदि अभ्यास किया। राजदूतों की पत्नियों ने करीब से ओपेरा कलाकारों की मेहनत और दृढ़ता को महसूस किया। कार्यक्रम में पेइचिंग ओपेरा, हनान ओपेरा और स्छ्वान ओपेरा का प्रदर्शन किया गया। दर्शकों से गर्मजोशी से तालियां बटोरीं।

आइसलैंड के राजदूत की पत्नी डोमिनिक इब्सन ने कहा कि हमें चीनी ओपेरा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी मिली, जैसा कि मार्शल आर्ट आसन, गायन तरीका और पारंपरिक इशारे आदि।
कार्यक्रम में सबसे दिलचस्प हिस्सा इंटरैक्टिव अनुभव है। अध्यापक ने चीनी ओपेरा में महिला पात्र की कलात्मक विशेषता और प्रदर्शन कौशल की व्याख्या की। राजदूतों की पत्नियों ने पोशाक पहनते हुए फोल्डिंग पंखा उठाकर चीनी ओपेरा में निहित पारंपरिक चीनी सौंदर्यशास्त्र को महसूस किया।

मैक्सिको के राजदूत की पत्नी माएस्ट्रा डेल्सी कैबरेरा ने कहा कि चीनी ओपेरा चीनी संस्कृति का प्रतिनिधि है और महत्वपूर्ण मूल भी है। जब आप इसे समझ लेंगे, तब इसकी सराहना करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, हाफिज सईद से था सीधा संपर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें