बुढलाडा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति मुहिम तहत राज्य के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए एतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिससे सरकारी स्कूलों की नुहार बदली जा रही है। यह बात विधायक बुढलाडा प्रिंसीपल बुधराम ने हलके के गांव बरेह, किशनगढ़ व बुढलाडा के सरकारी स्कूलों में 67.43 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन करते कही। विधायक ने सरकारी सैकेंडरी स्कूल बरेह में 43.40 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल बुढलाडा में 12.69 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल ब्रांच किशनगढ़ में 11.34 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन किया। इस मौके चेयरमैन मार्केट कमेटी बुढलाडा सतीश सिंगला, उप जिला शिक्षा अफसर डा. परमजीत सिंह, हलका शिक्षा कोआर्डिनेटर सुभाष नागपाल, हैडमास्टर मनदीप सरां, प्रिंसीपल गुरमीत सिद्धू, स्कूल मुखी निर्मल सिंह, जसविंद्र सिंह व दिनेश गर्ग, चेयरमैन सीएमसी हरमंदर सिंह, मेवा सिंह व सुखप्रीत कौर, प्यारा सिंह गुरने, प्रीत गिल, हैरी गिल, ब्लाक अध्यक्ष गुरतेज सिंह, सिकंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य हाजिर थे।
ये भी पढ़ें- फ्यूल की टेंशन खत्म! ये इलेक्ट्रिक कारें देंगी 400KM तक की रेंज, कीमत भी है बेहद कम