Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुखबीर बादल पर आप नेता बलतेज पन्नू का पलटवार, कहा ‘अकालियों को किसानों की नहीं, अपने खास बिल्डरों की चिंता हो रही है’

May 29, 2025

सुखबीर बादल पर आप नेता बलतेज पन्नू का पलटवार, कहा ‘अकालियों को किसानों की नहीं, अपने खास बिल्डरों की चिंता हो रही है’

Baltej Pannu: लुधियाना में लैंड पुलिंग योजना को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के बयान पर आम आदमी पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि बादल को किसानों की कोई चिंता नहीं है। उन्हें अपने खास बिल्डरों की चिंता हो रही है। उनको बचाने के लिए ही वह ऐसी बातें बोल रहे हैं।

पन्नू ने सवाल करते हुए कहा कि सुखबीर बादल को अगर किसानों की चिंता होती तो उन्होंने काले कृषि कानून का शुरू में विरोध क्यों नहीं किया था? उन्होंने कहा कि उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल एवं हरसिमरत कौर बादल, जो उस वक्त मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थी, भी लगातार उन तीनों काले कानूनों के हक में बातें कर रहे थे और उसकी तारीफ में वीडियो बना रहे थे।

जब पंजाब के लोगों ने उनके नाक में दम कर दिया तब मजबूर होकर उन्होंने उस कानून का विरोध शुरू किया। पन्नू ने कहा कि आप सरकार ने जो लैंड पूलिंग स्कीम शुरू की है। तो उन्हें ज्यादा तकलीफ हो रही है, क्योंकि उनके आसपास वाले कुछ खास बिल्डर हैं, जिनका नुक्सान होगा। पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल को यह भी बताना चाहिए कि उनके द्वारा बनाए हाईवे और नीतियों के कारण अय्याली जैसे और कितने लोग आमिर हुए? साथ में यह भी बताएं कि क्या उनकी किसी जमीन संबंधी योजना से कभी किसी आम व्यक्ति को फायदा पहुंचा?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें