Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patna : तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में हुई सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या कहा…

May 29, 2025

Patna : तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में हुई सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या कहा…

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की सुनवाई गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट में हुई। इस सुनवाई को लेकर लोगों की निगाहें कोर्ट पर टिकी थीं। हालांकि, इस मामले में तिथि बढ़ाए जाने की मांग पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 21 जून को मुकर्रर कर दी। हाल ही में तेजप्रताप और अनुष्का यादव के कथित रिलेशनशिप को लेकर कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद इस पुराने मामले में कोर्ट में यह पहली सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि ऐश्वर्या राय की ओर से चार सप्ताह का समय मांगा गया। हमने इसका विरोध किया। अब 21 जून को इस मामले की सुनवाई होगी।

वहीं, ऐश्वर्या राय के वकील राज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज सिर्फ वकील पहुंचे थे। अगली सुनवाई 21 जून को होगी। उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी मई 2018 को हुई थी। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। शादी के कुछ महीनों बाद ही आपसी रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई। विवाह के कुछ ही महीनों के बाद ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी और घर के अन्य सदस्यों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक कहा था कि राबड़ी देवी ने उनका फोन छीन लिया और बाल खींचकर पीटा।

इसके बाद मामला सार्वजनिक हुआ और बात तलाक की अर्जी तक पहुंच गई। तलाक केस की सुनवाई लंबे समय से कोर्ट में चल रही है। इस बीच, तेजप्रताप के अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। तेजप्रताप को छह साल के लिए राजद से निष्कासित कर दिया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें