Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर… असिस्टेंट प्रोफेसर के 314 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

May 30, 2025

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर… असिस्टेंट प्रोफेसर के 314 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Sarkari Naukri 2025 : अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों की कुल 314 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 जून 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के माध्यम से की जा सकती है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें और सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका न गंवाएं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए विजिट करें: opsc.gov.in

पदों का विवरण:

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 314 पदों पर नियुक्ति होगी। विभिन्न श्रेणियों के अनुसार पदों का वितरण इस प्रकार है:

अनारक्षित (UR) – 116 पद
SEBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) – 26 पद
SC (अनुसूचित जाति) – 65 पद
ST (अनुसूचित जनजाति) – 107 पद

गौरतलब है कि सभी श्रेणियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या MCI/NMC द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। बता दे परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

परीक्षा की संभावित तिथि:

लिखित परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें