Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान की भारत को धमकी, कहा – भारत में नहीं होने देंगे…

June 1, 2025

पाकिस्तान की भारत को धमकी, कहा – भारत में नहीं होने देंगे…

Pakistan threatens India : ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान पर भारत की और से कई प्रतिबन्ध लगाए गए है जिनमें वीजा पर लगा प्रतिबन्ध भी शामिल है। अब पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) का ब्यान सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि यदि उसकी नेशनल टीम को वीजा की हारंटी नहीं मिलती तो वह सितंबर में होने वाले एशिया कप को भारत से बाहर करवाने की मांग करेगा। बता दें कि एशिया कप अगस्त के आखिरी हफ्ते और सितंबर के शुरुआत में भारत में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विजेता टीम अगले साल होने वाले विश्व कप के के लिए सीधा क्वालीफाई कर जाएगी।

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के प्रवक्ता ने कहा है कि हम अपनी टीम को एशियाई टूर्नामेंट में भेजने पर तभी विचार करेंगे जब एशियाई हॉकी महासंघ और आयोजक हमें वीजा का लिखित आश्वाशन देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर वीजा की गारंटी दी जाती है तो दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव के बाद भी हम अपनी सरकार से भारत में खेलने के लिए संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कि नीति हमेशा खेल को राजनीति से अलग रखने की रही है। साथी ही उन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकार हमें जो भी निर्देश देगी हम उसका पालन करेंगे।

महासंघ की और से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई गई है। उन्होंने कहा है की मेजबान देश की जिम्मेदारी है कि वह टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों को सुरक्षा प्रदान करे। बता दें कि पाकिस्तान पिछले 2 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका था। साथ ही पिछले हॉकी विश्व कप में भी वह अपनी जगह नहीं बना पाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें