EV subsidy in Delhi : दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनी हुई है। यहां की हवा की गुणवत्ता को लेकर हर साल चिंता जताई जाती है। पिछले कुछ सालों से दिल्ली के लोग इस प्रदूषण से परेशान हैं और राहत पाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बदलाव नजर नहीं आ रहा। इस समस्या को हल करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने का फैसला किया है। इससे लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने में सक्षम होंगे, जो कि वायु प्रदूषण कम करने में मददगार साबित होंगी। यह कदम दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उम्मीद है कि इस योजना से लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे और साफ-सुथरी हवा का आनंद ले सकेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “आज एरोनॉमिक्स 2025 सम्मेलन के समापन समारोह में दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए हमारी सरकार के व्यापक प्रयास और भविष्य की योजना साझा की। हमारी नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत, दिल्ली में निजी और सार्वजनिक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने के लिए नागरिकों को आकर्षक सब्सिडी दी जाएगी। इससे न केवल वायु प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। यह पहल दिल्लीवासियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुविधाजनक परिवहन सुनिश्चित करेगी और शहर को पर्यावरण के लिहाज से भी एक मॉडल के रूप में स्थापित करेगी।”
आज एरोनॉमिक्स 2025 सम्मेलन के समापन समारोह में दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए हमारी सरकार के व्यापक प्रयास और भविष्य की योजना साझा की।
हमारी नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत, दिल्ली में निजी और सार्वजनिक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने के लिए नागरिकों को… pic.twitter.com/mAvLL792cF
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 31, 2025
बता दें कि दिल्ली में BJP की सरकार को 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अपने कार्यों का विवरण साझा कर रहे हैं। उन्होंने 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए कई स्थानों पर जनसंपर्क किया है। इसी क्रम में, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा, “मेरी सरकार ने 100 दिन दिल्ली की बेहतरी के लिए नीतियां बनाने और कार्य करने में बिताए हैं।”