Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पापा आप नहीं होते तो … तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी, एक्स पर किया भावुक पोस्ट

June 1, 2025

पापा आप नहीं होते तो … तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी, एक्स पर किया भावुक पोस्ट

नेशनल डेस्क : तेजप्रताप यादव, जो बिहार की राजनीति में एक चर्चित चेहरा हैं और लालू प्रसाद यादव तथा राबड़ी देवी के बेटे हैं, पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। इन विवादों के बीच अब तेजप्रताप ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने माता-पिता के प्रति अपनी भावना को साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने माता-पिता को ही अपनी “पूरी दुनिया” बताया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मम्मी-पापा ही मेरी सारी दुनिया हैं

आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके जीवन में सबसे बड़ी पूंजी उनके माता-पिता हैं। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे मम्मी-पापा… मेरी सारी दुनिया आप दोनों में ही समाई है। भगवान से भी बढ़कर हैं आप और आपका हर आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है। अगर आप दोनों मेरे साथ हैं तो मुझे और कुछ नहीं चाहिए।” इस बात से साफ है कि तेजप्रताप अपने माता-पिता से गहराई से जुड़े हुए हैं और उनके समर्थन को ही अपनी असली ताकत मानते हैं।

लालू यादव की राजनीतिक विरासत की याद

तेजप्रताप ने इस पोस्ट में अपने पिता लालू यादव के संघर्ष और उनकी बनाई पार्टी की अहमियत को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि अगर उनके पापा नहीं होते तो आज यह पार्टी भी नहीं होती और न ही राजनीति में उनके साथ कुछ मौकापरस्त लोग होते। तेजप्रताप का यह बयान इशारों में उन नेताओं की तरफ था जो शायद उनके मुताबिक पार्टी के नाम पर अपने निजी फायदे देख रहे हैं।

सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना

अपने पोस्ट के अंत में तेजप्रताप ने अपने माता-पिता की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ भी की। उन्होंने लिखा कि उन्हें किसी पद, पैसे या सत्ता की लालसा नहीं है, बल्कि उन्हें केवल अपने मां-बाप का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब वह खुद विवादों से जूझ रहे हैं।

तेजप्रताप यादव की शादियों को लेकर बढ़ता विवाद

तेजप्रताप यादव की निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा चर्चा उनकी शादियों को लेकर है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अब तक तीन बार शादी की है। इन तीनों रिश्तों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

पहली शादी – ऐश्वर्या राय से

तेजप्रताप की पहली शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। यह शादी बहुत धूमधाम से हुई थी लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। मामला कोर्ट तक पहुंच गया और तलाक की प्रक्रिया अभी भी चल रही है।

दूसरी शादी – अनुष्का यादव के साथ रिश्ते का दावा

तेजप्रताप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि वह पिछले 12 साल से अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ रिश्ते में हैं। उनके इस बयान ने सबको चौंका दिया क्योंकि इससे पहले इस रिश्ते की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी। अनुष्का के परिवार की ओर से कहा गया कि तेजप्रताप इस रिश्ते को सार्वजनिक करें, जिससे अब यह मामला और बढ़ गया है।

तीसरी शादी का आरोप – निशु सिन्हा के साथ

अब एक और नाम सामने आया है — निशु सिन्हा। कहा जा रहा है कि तेजप्रताप उनके साथ मालदीव यात्रा पर गए थे और यह बात लालू यादव के पूरे परिवार को पहले से मालूम थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का यादव इस बात से काफी नाराज हो गईं और तभी उन्होंने अपने रिश्ते की बात सार्वजनिक की। निशु के साथ रिश्ते को लेकर अभी तक तेजप्रताप की ओर से कोई साफ बयान नहीं आया है।

लालू यादव की कड़ी कार्रवाई

इन विवादों के बढ़ने के बाद पार्टी और परिवार में तनाव और गहरा गया। वहीं अब लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार, दोनों से किनारा कर लिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि पार्टी की छवि पर कोई बुरा असर न पड़े। हालांकि तेजप्रताप ने अपने पोस्ट के जरिए यह साफ किया कि वह अपने माता-पिता के आदेश को सर्वोच्च मानते हैं और उनके बिना कुछ भी नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें