Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर और मुंबई के बीच इस दिन से शुरू होने जा रही है हवाई सेवा, कंपनी ने कर दी घोषणा

June 1, 2025

जालंधर और मुंबई के बीच इस दिन से शुरू होने जा रही है हवाई सेवा, कंपनी ने कर दी घोषणा

Jalandhar and Mumbai Flight : इंडिगो ने घोषणा की कि वह 2 जुलाई, 2025 से आदमपुर (जालंधर) और मुंबई के बीच दैनिक सीधी उड़ानें शुरू करेगी। नई सेवा से पंजाब का आदमपुर एयरलाइन के नेटवर्क में 92वां घरेलू और 133वां समग्र गंतव्य बन गया है। व्यापार और पर्यटन दोनों उद्देश्यों से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उड़ान सेवा शुरू की गई है। यह सीधा संपर्क पंजाब के कृषि और औद्योगिक केंद्रों को मुंबई के वाणिज्यिक और बंदरगाह नेटवर्क से जोड़ेगा, जिससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड ​​ने कहा, “हम आदमपुर और मुंबई के बीच सीधी उड़ानें शुरू करके क्षेत्रीय संपर्क को और मजबूत कर रहे हैं। यह मार्ग यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। आदमपुर हमारा 55वां घरेलू गंतव्य और मुंबई से जुड़ा 77वां समग्र गंतव्य बन गया है।”

लोकप्रिय स्थलों तक आसान पहुंच-
जालंधर जिले में स्थित आदमपुर एक महत्वपूर्ण शहर है जो अपने रणनीतिक हवाई अड्डे – आदमपुर एयर फोर्स स्टेशन – और पारंपरिक पंजाबी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां से यात्री रंगला पंजाब हवेली, देवी तालाब मंदिर, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और वंडरलैंड थीम पार्क जैसे पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

बेहतर कनेक्टिविटी-
इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई व्यापार, मनोरंजन और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। बॉलीवुड के घर के रूप में मशहूर इस शहर में ऐतिहासिक इमारतें, आधुनिक गगनचुंबी इमारतें और विविध सांस्कृतिक रंग हैं। यह नई सीधी सेवा न केवल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी बल्कि उत्तर और पश्चिम भारत के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी और मजबूत करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें